अवैध शराब के विरुद्ध पुलिस की कार्यवाही।

मकराना (लक्ष्मण सिंह मैढ़) ऋचा तोमर पुलिस अधीक्षक, जिला डीडवाना-कुचामन के निर्देशन मै नेमीचंद खारिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक परबतसर व विक्की नागपाल, वर्ताधिकारी, मकराना के सुपरवीज़न एवं गरिमा चौधरी आर पी एस
प्रोबशनल थानाधिकारी, पुलिस थाना मकराना के नेतृत्व मै अवैध शराब तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत मकराना थाना पुलिस ने शुक्रवार, 13 मार्च 2026 क़ो बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने ग्राम उच्चरिया मै दबिश देकर करीब 1300 लीटर अवैध हथकड़ शराब (स्प्रिंट ) एक गाड़ी टाटा केम्पर जब्त कर आरोपी त्रिलोक चंद बावरी क़ो गिरफ्तार किया। धारा 16/54,54ए राजस्थान आबकारी अधिनियम व धारा 111(2) (पप ) (3) (4) (5) बी न अस के तहत संगठित अपराध की श्रेणी मै प्रकरण दर्ज किया गया।
गिरफ्तार मुल्जिम के पहले से ही मकराना, परबतसर,चितावा थाना मै आबकारी अधिनियम, आर्म्स एक्ट और मारपीट के मुकदमे दर्ज है




