ताजा खबरनागौर

होद मे डूबने से RAC जवान की मौत, पुलिस जाँच मे जुटी।

मकराना।( लक्ष्मण सिंह मैढ़)
मकराना ट्रक यूनियन के पास स्थित RAC चौकी में तैनात एक जवान की बुधवार सुबह होज पानी के टैंक में डूबने से मौत हो गई। मृतक जवान की पहचान कजोड़ी मल मीणा पुत्र तूफान मल मीणा निवासी मोजमाबाद, जिला सवाई माधोपुर के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जवान सुबह नहाने के दौरान पैर पिसलने से अचानक होद में डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही चौकी पर RAC के जवान मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। तत्काल बचाने के प्रयास किए गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
हादसे की खबर फैलते ही शहर सहित RAC और पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। साथी जवानों में गहरा दुख व्याप्त है।
शव को मकराना के उप जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर शव परिजनों को सुपुर्द किया। इस संबंध में हल्का पुलिस परबतसर ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button